अब बढ़ेगी सर्दी

Edited By ,Updated: 27 Nov, 2015 01:30 AM

after drizzle will grow cold

उत्तरी पाकिस्तान से शहर की ओर बढ़े पश्चिम विक्षोभ ने मौसम के बदलाव के संकेत दे दिए हैं। पश्चिम दिशा से आए विक्षोभ के चलते बारिश की बूंदों ने रात के तापमान को गिरा दिया।

चंडीगढ़, (अर्चना) : उत्तरी पाकिस्तान से शहर की ओर बढ़े पश्चिम विक्षोभ ने मौसम के बदलाव के संकेत दे दिए हैं। पश्चिम दिशा से आए विक्षोभ के चलते बारिश की बूंदों ने रात के तापमान को गिरा दिया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी चंडीगढ़ को कंपकंपा देगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद शहर में रात के तापमान में 2.5 डिग्री सैल्सियस गिरावट दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सैल्सियस कमी मिली। विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में आसमान पर छाए बादलों का काफिला छट जाएगा और मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि शुक्रवार को कुछ समय के लिए हलके बादल छाए रहने के भी संकेत हैं। विशेषज्ञों की मानें तो दिसम्बर की शुरूआत के साथ शहर पर सर्दी का प्रकोप बढऩा शुरू हो जाएगा। रातों के तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। बारिश के बाद हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 83, जबकि न्यूनतम मात्रा 41 रिकार्ड की गई।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!