विवाह समारोह में चलाई गोलियां, एक जख्मी

Edited By ,Updated: 07 Feb, 2016 02:19 AM

bullets fired at the wedding ceremony one injured

स्थानीय मोरिंडा रोड पर स्थित धालीवाल पैलेस में चल रहे विवाह समागम के दौरान उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां पर चल रहे डी.जे. के गीतों में मस्त एक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही गोलियों के दौरान एक गोली विवाह समागम की मूवी बना रहे एक नौजवान को लग गई। इस...

 कुराली, (बठला) : स्थानीय मोरिंडा रोड पर स्थित धालीवाल पैलेस में चल रहे विवाह समागम के दौरान उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां पर चल रहे डी.जे. के गीतों में मस्त एक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही गोलियों के दौरान एक गोली विवाह समागम की मूवी बना रहे एक नौजवान को लग गई। इस नौजवान को घायलावस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। मोरिंडा रोड पर स्थित गांव चतामला के धालीवाल पैलेस में शनिवार चल रहे विवाह समागम के दौरान डी.जी. पर लगे गीतों पर विवाह में शामिल मेहमान भंगड़ा डाल रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने भंगड़ा डालते समय गोलियां चलानी शुरू कर दीं। खुशी जाहिर करने के लिए चलाई जा रही गोलियों में से एक गोली विवाह की मूवी बना रहे कुराली के फोटोग्राफर धर्मेंद्र सिंह को जाकर लगी, जिस कारण धर्मेंद्र गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। पैलेस में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और विवाह समागम में आए मेहमान खिसकने शुरू हो गए। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. रविंद्रपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। घायल धर्मेंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह समीपवर्ती गांव झींगड़ा का रहने वाला है और एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। विवाह में शामिल लोगों तथा मौके के गवाहों से मिली जानकारी के अनुसार भंगड़ा डालते समय गोलियां चलाने वालों को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन कई बार कहने के बावजूद वे गोलियां चलाते रहे। गोलियां चलाने वालों में एक के साथ फोटोग्राफर घायल हुआ वह फतेहगढ़ साहिब में सेहत विभाग में तैनात अधिकारी बताया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इसी दौरान विवाह समागम में पहुंचे एक भाजपा नेता के सुरक्षा कर्मचारियों ने उस व्यक्ति से बंदूक छीनकर स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा विवाह समागम के दौरान गोलियां चलाए जाने की घटना की तह तक जाने के लिए वीडियो मूवी का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा एक टीम चंडीगढ़ पी.जी.आई. भेजी गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!