Edited By ,Updated: 13 Feb, 2016 06:55 PM
कौन कहता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। अगर कोई महिला अपनी जिद पर आ जाएं, तो वह पर्वत तक को झुका सकती है। इसकी मिसाल है कॉर्टनी ओलसन।
नई दिल्ली: कौन कहता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। अगर कोई महिला अपनी जिद पर आ जाएं, तो वह पर्वत तक को झुका सकती है। इसकी मिसाल है कॉर्टनी ओलसन। जी हां, कॉर्टनी ओलसन वो महिला है, जो अपनी जांघो से महज 5 सेकंड में तरबूज तोडऩे की हिम्मत रखती है।
गोल्ड कोस्ट की रहने वाली कॉर्टनी ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला ‘आर्म रेस्लिंग चैंपियन’ हैं। वह एक फिटनेस गुरु हैं और उनके नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। कॉर्टनी अपनी जांघों से तरबूज का कचूमड़ निकाल देती हैं। उनके इस कमाल के आगे लोग भी हैरान रह जाते है।