भाजपा नेता की धमकी- नहीं बोलोगी ‘जय श्री राम’ तो बन जाओगे इतिहास

Edited By ,Updated: 23 Apr, 2017 02:31 PM

bjp leadeì said will not say jai shri ram will become history

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे का विरोध करते हैं वे इतिहास बन जाएंगे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे का विरोध करते हैं वे इतिहास बन जाएंगे। घोष ने एक आम सभा में कहा कि गुजरात से गुवाहाटी और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगेंगे। जो लोग इसका विरोध करेंगे वे इतिहास बन जाएंगे। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आप अपनी शक्ति यहां दिखा रहे हैं। आप उगाही में लगे हुए हैं। भाजपा पूरे देश में है। इसके 11 करोड़ सदस्य हैं।

घोष की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा इतिहास बन जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते। वे केवल धर्म का दुरूपयोग कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाने या न बोलने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी तक दी गई। तीन दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के सूचना आयुक्‍त हाफिज़ उस्‍मान एक कार्यक्रम में जय श्री राम, हिन्‍दुस्‍तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगवाते नजर आए थे। 31 मार्च को खबर आई थी कि सुल्‍तानपुर में कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए साइन बोर्ड से इस्लामिक ध्वजों को उखाड़ दिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!