गर्भ में लड़का तो 'बर्फी खा लो', लड़की तो ये होता था 'कोड वर्ड'...

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2016 05:33 PM

haryana health department dr agarwal shyopt sex investigation

हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने लिंग जांच करते डॉक्टर श्योपत अग्रवाल व महिला दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मौके से दूसरा दलाल लिंग जांच की एवज में दिए 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

जोधपुर: हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने लिंग जांच करते डॉक्टर श्योपत अग्रवाल व महिला दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मौके से दूसरा दलाल लिंग जांच की एवज में दिए 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।  

 

लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर के नेटवर्क के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हुए थे। इसके लिए बाकायदा दलालों को भी मोटी रकम दी जाती थी। दलाल ही गर्भवतियों को लिंग जांच के लिए यहां लाते थे। नेटवर्क को चलाने के लिए डॉक्टर और गुर्गां के बीच बकायदा कोड वर्ड तय थे। शनिवार को भी लिंग जांच के बाद डॉक्टर ने प्रसूता से कहा कि बर्फी खा लो। यह कोडवर्ड गर्भ में लड़का होने पर उपयोग होता था। कोड के आधार पर ही पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था।


अगर गर्भ में लड़की तो "दुर्गा माता को लड्‌डू चढ़ाया" बोलते थे। शहर बदल कर होती थी लिंग की जांच में बड़ी बात यह सामने आई है कि हरियाणा से गर्भवतियों को यहां लाया जा रहा था और यहां की गर्भवतियों को दलालों के जरिए हरियाणा ले जाकर लिंग जांच कराई जा रही थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!