शादी के दिन यहीं बातें सोचती हैं लड़कियां? (PICS)

Edited By ,Updated: 11 Sep, 2015 01:06 PM

article

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस खास दिन से जुड़े उसके कई अरमान होते हैं। वैसे सभी का सोचना यही होता है कि जैसे ही लड़की की शादी के दिन नजदीक आते हैं तो उसका ध्यान शादी की शॉपिंग पर होता है...

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस खास दिन से जुड़े उसके कई अरमान होते हैं। वैसे सभी का सोचना यही होता है कि जैसे ही लड़की की शादी के दिन नजदीक आते हैं तो उसका ध्यान शादी की शॉपिंग पर होता है और वह मन ही मन में हनीमून की प्लानिंग कर रही होती है लेकिन ऐसा नहीं हैं कि वह सिर्फ इस बारे में ही सोचती हैं। इसके अलावा भी उनके दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही होती हैं, जिसके सामने आने पर रिश्ता टूट भी सकता है।  
 
जानिए, कुछ ऐसी ही बातेंः-
 
1. कहीं मैं शादी जल्दी तो नहीं कर रही?
 
हर लड़की शादी के समय यही सोचती है कि कहीं उसकी शादी जल्दबाजी में तो नहीं हो रही। इसका सीधा सा जवाब यही है कि अगर आपको लगता है कि आप आगे चलकर जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं तो शादी के लिए समय सही है। 
 
2. क्या मैं अगले घर आराम से रह पाऊंगी?
 
हर लड़की को यह डर बहुत सताता है कि वह अगले घर में आराम से रह पाएंगी या नहीं। वहां के लोग उन्हें अपना मानेंगे या नहीं लेकिन परिवर्तन स्वीकार करके आगे बढ़ें और मन में कोई नेगटिव भावना न लाएं।
 
3. क्या उसके परिवार वाले मुझे पसंद करेंगे?
 
शादी के दिन यह ख्याल आना तो तय है कि इस नए परिवार के लोग उसे अपनाएंगे या नहीं। खासतौर पर लड़के की मां लेकिन यह बात पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करती है कि आप उन लोगों के साथ कैसे घुलती-मिलती हैं।
 
4. शादी में इतना खर्च करने की जरूरत थी? 
 
शादी के दिन तक लड़कियां सोचती हैं कि क्या उन्हें अपने कपड़ों, गहनों और मेकअप पर इतना खर्च करने की जरूरत थी हालांकि इसका जवाब भी वे खुद ही देती हैं कि शादी तो एक ही बार होती है, ऐसे में सबकुछ बेहतरीन होना चाहिए।
 
5. हमारा साथ जिंदगीभर का होगा?
 
इसका जवाब आपकी समझदारी में ही छिपा हुआ है। अगर आप अपने दांपत्य जीवन को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाएंगी तो निश्चित तौर पर यह साथ जिन्दगी भर चलेगा लेकिन निजी मामलों को सुलझाने के लिए किसी तीसरे को अपने रिश्ते के बीच में न लाएं।
 
दरअसल, लड़कियां रीति-रिवाजों को लेकर जिस तरह के बदलाव आते हैं, उसे लेकर वे दुविधा में आ सकती हैं लेकिन बीतते वक्त सब ठीक हो जाता है। 
 
 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!