केविन के रिकाॅर्ड को तोड़ ब्राॅक लैसनर ने WWE में रचा इतिहास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 01:59 PM

brock lesnar created history in wwe

सबसे खतरनाक रैसलर ब्राॅक लैसनर डब्ल्यूडब्ल्यूई ने में इतिहास रच दिया है। लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब सबसे ज्या...

नई दिल्लीः सबसे खतरनाक रैसलर ब्राॅक लैसनर डब्ल्यूडब्ल्यूई ने में इतिहास रच दिया है। लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब सबसे ज्यादा समय तक रखने का रिकाॅर्ड कायम किया। यह खिताब पिछले 6 महीनों से उनके  पास है। पिछले तीन पीपीवी में उऩ्होंने ये टाइटल डिफेंड किया है।

पहले केविन ओवंस यूनिवर्सल चैंपियन थे। लैसनर से पहले यह खिताब लंबे समय तक केविन ओवंस के पास रहा। लेकिन अब 8  अक्टूबर को ये रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर के पास है आैर उन्होंने केविन के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। ओवंस ने एलिमिनेशन चैंबर में फैटल 4 वे मैच में बिग कैस, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था।

ओवंस का इस टाइटल का सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ओवंके साथ मुकाबला हुआ था। इसके अलावा क्रिस जैरिको के साथ भी उनकी इसके लिए फाइट हुए थी। फास्टलेन में गोल्डबर्ग के हाथों केविन ओवंस को हार का सामना करना पड़ा था। ओवंस के पास ये टाइटल 188 दिन तक रहा। वहीं रैसलमीनिया 33 में लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। अगर रैसलमीनिया 34 तक ये टाइटल लैसनर के  पास ही रहता है तो फिर 374 दिन तक ये टाइटल लैसनर के पास ही रहेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!