ब्रैंडन मैक्कुलम को पछाड़कर धोनी ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

Edited By ,Updated: 19 Jan, 2017 05:47 PM

dhoni

यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने शतक के साथ-साथ वनडे में 200...

कटक: यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने शतक के साथ-साथ वनडे में 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम को पछाड़कर धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 48वें ओवर में लियाम प्लंकैट की गेंद पर छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने मैच में 122 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। 

वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान उनके नाम ही दर्ज है, जिन्होंने 398 मैचों में 351 सर्वाधिक छक्के लगाए। जबकि सनत जयसूर्या और क्रिस गेल क्रमश: दूसरे और तीसरे क्रम रप हैं। 

वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) : 398 मैच - 351 छक्के
सनत जयसूर्या (श्रीलंका) : 445 मैच - 270 छक्के
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) : 269 मैच - 238 छक्के
महेंद्रसिंह धोनी (भारत) : 285 मैच - 203 छक्के
ब्रैंडन मॅक्कुलम (न्यूजीलैंड) : 260 मैच - 200 छक्के

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!