Edited By ,Updated: 29 Nov, 2015 10:49 AM
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह की कप्तानी और रिकार्ड के बारे में सभी जानते होगें लेकिन उनके बचपन की बातों के बारे में आप नहीं जानते होगें..
नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह की कप्तानी और रिकार्ड के बारे में सभी जानते होगें लेकिन उनके बचपन की बातों के बारे में आप नहीं जानते होगें। हाल ही में उनके जिंदगी पर अधारित एक फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग चल रही है। इसी दौरान शनिवार को एक्टर अनुपम खेर रांची में धोनी के उस घर में गए जहां धोनी का बचपन बीता था। एक्टर अनुपम खेर ने वहां पहुंचकर आसपास के लोगों से धोनी के बचपन के बारे में बातें की।
अनुपम खेर ने उनके घर की कुछ तस्वीरें ने सोशल साइट फेसबुक भी शेयर की है और उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि जिंदगी जादुई है। यह धोनी के बचपन के दिनों के घर को देखकर समझ में आता है। इस पोस्ट को अनुपम खेर हजारों फैंस ने देखा, कमेंट और शेयर किया है। इससे पहले अनुपम खेर ने आज मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मुलाकात की। खेर ने उनके साथ अपने मोबाइल फोन से सेल्फी भी ली।