प्रीमियर बैडमिंटन लीग 1 से 14 जनवरी तक

Edited By ,Updated: 20 Dec, 2016 09:44 AM

premier badminton league scheduled from january 1 14

प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सत्र का आयोजन एक से 14 जनवरी 2017 तक किया जाएगा...

मुंबई: प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सत्र का आयोजन एक से 14 जनवरी 2017 तक किया जाएगा। टूर्नामैंट के शुरूआती मैचों का आयोजन हैदराबाद में होगा जबकि फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा।  पीबीएल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच पहले 2 दिन के मैच हैदराबाद में होंगे जबकि दो सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।   

शुरूआती राउंड रोबिन मुकाबले में हैदराबाद का सामना चेन्नई से होगा जबकि 12 जनवरी को दिल्ली बनाम हैदराबाद मुकाबले के साथ प्रारंभिक चरण का अंत होगा।  कार्यक्रम इस प्रकार है:

1 जनवरी: हैदराबाद बनाम चेन्नई, बेंगलुरू बनाम दिल्ली हैदराबाद में  दो जनवरी: लखनउ बनाम हैदराबाद, हैदराबाद में  3 जनवरी: बेंगलूर बनाम चेन्नई, दिल्ली बनाम मुंबई, मुंबई में  4 जनवरी: हैदराबाद बनाम मुंबई, मुंबई में 5 जनवरी: लखनउ बनाम दिल्ली, लखनउ में  6 जनवरी: लखनउ बनाम मुंबई, लखनउ में  सात जनवरी: बेंगलुरू बनाम हैदराबाद, बेंगलुरू में  8 जनवरी: दिल्ली बनाम चेन्नई, बेंगलूर बनाम मुंबई, बेंगलुरू में  नौ जनवरी: लखनउ बनाम बेंगलुरू, बेंगलुरू में  10 जनवरी: मुंबई बनाम चेन्नई, चेन्नई में  11 जनवरी: लखनउ बनाम चेन्नई, चेन्नई में  12 जनवरी: दिल्ली बनाम हैदराबाद, दिल्ली में  13 जनवरी: सेमीफाइनल, दिल्ली में, 14 जनवरी: फाइनल, दिल्ली में। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!