महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा हॉकी इंडिया

Edited By ,Updated: 15 Mar, 2016 03:46 PM

rio olympics hi awards hockey

रियो ओलम्पिक में 36 साल बाद कदम रखने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम और उनके स्टॉफ को 'हॉकी इंडिया' द्वारा सम्मानित किया जाएगा...

नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक में 36 साल बाद कदम रखने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम और उनके स्टॉफ को 'हॉकी इंडिया' द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 198 के मॉस्को ओलम्पिक के 36 साल बाद ओलम्पिक में कदम रखा है। इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम और स्टॉफ के प्रत्येक सदस्य को यहां 26 मार्च को यहां आयोजित होने वाले एचआई पुरस्कार समारोह में एक-एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा।
 
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी ने कहा, यह भारत में महिला हॉकी के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। अब तक महिला हॉकी के लिए 2002 में मैनचेस्टर के राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण पदक सबसे बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन रियो ओलम्पिक 2016 का टिकट पाने से एक नया मुकाम हासिल हुआ है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!