Edited By ,Updated: 05 Jul, 2016 06:00 PM
चना जोर गर्म भारत में बहुत ही मशहूर स्ट्रीट फूड है। यह आयरन से भरपूर होता है। लोग इसे मज़े सा खाते हैं। आज हम आपको घर पर इसे बनाने...
चना जोर गर्म भारत में बहुत ही मशहूर स्ट्रीट फूड है। यह आयरन से भरपूर होता है। लोग इसे मज़े सा खाते हैं। आज हम आपको घर पर इसे बनाने की आसान विधि बता रहें है।
सामग्री
- 1 कप उबले काले चने
- 1 चम्मच तेल
- 1छोटा बारीक कटा प्याज
-1छोटा बारीक कटा टमाटर
-1कटी हरी मिर्च
- हरा धनिया कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- 1 चुटकी काला नमक
- चाट मसाला स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाऊडर
-1नींबू का रस
विधि
- सबसे पहले उबले हुए चने को पानी से निकाल कर इसे किसी साफ कपड़े के साथ पोंछ लें। ताकि इससे सारी पानी निकल जाए।
- इसके बाद बेलन से इसे हल्का सा पीस लें और ओवन में बेक कर लें।
-अब एक कड़ाही में तेल डालकर इसमें चने फ्राई कर लीजिए और किचन नैपकिन पर निकाल कर रख दें ताकि इसके सारा तेल निकल जाए।
- चने को एक बाउल में लेकर इसमें प्याज,टमाटर,हरी मिर्च,हरा धनिया,नमक,काला नमक जरा सा,चाट मसाला,लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इसमें नींबू का रस मिला दें।
- चना जोर गर्म तैयार है। आप इसे पेपर रोल करके उसमें चना जोर गर्म डालकर देसी अंदाज में भी खा सकते हैं।