‘घरेलू नौकर-नौकरानियों द्वारा चोरी’ के बढ़ते मामले!

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 02:45 AM

increasing cases of theft by domestic servants

स्थानीय पुलिस से पूरी जांच-पड़ताल तथा पुष्टि करवाए बिना घरों में नौकर-नौकरानियां रखने से कई बार बड़ी असुखद घटनाएं हो रही हैं। अपराधी स्वभाव के लोग घरेलू नौकर बनकर लोगों के घरों में एंट्री करते हैं और घर में रखी नकदी और गहनों आदि का सुराग लगाने के...

स्थानीय पुलिस से पूरी जांच-पड़ताल तथा पुष्टि करवाए बिना घरों में नौकर-नौकरानियां रखने से कई बार बड़ी असुखद घटनाएं हो रही हैं। अपराधी स्वभाव के लोग घरेलू नौकर बनकर लोगों के घरों में एंट्री करते हैं और घर में रखी नकदी और गहनों आदि का सुराग लगाने के बाद मौका मिलते ही सब कुछ लूट कर फरार हो जाते हैं जिनकी इसी वर्ष के पिछले चंद महीनों में सामने आई घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 2 मार्च को ‘लखनऊ’ (उत्तर प्रदेश) में आई.ए.एस. अधिकारी ‘नीलेश सिंह’ के घर से 10 लाख रुपए नकद और 50 लाख रुपयों के सोने-चांदी और हीरों के गहने चुराने के आरोप में उनके घरेलू ड्राइवर ‘राजेंद्र शर्मा’ को गिरफ्तार करके उससे चोरीशुदा सामान बरामद किया गया। 
* 4 मार्च को ‘जयपुर’ (राजस्थान) के सांगानेर में एक डाक्टर के यहां 10 वर्ष से काम कर रहे घरेलू नौकर ‘सुमित’ ने डाक्टर पर अपना भरोसा कायम करने के बाद उसके यहां से 50 लाख रुपए चुरा लिए और फरार हो गया। कुछ महीनों बाद पुलिस ने आरोपी नौकर ‘सुमित’ तथा उसकी सहयोगी नौकरानी ‘सीमा’ को गिरफ्तार कर लिया।

* 25 जुलाई को ‘दिल्ली’ के रोहिणी इलाके में स्थित एक मकान में काम करने वाली घरेलू नौकरानी ने अपने 2 रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने मालिकों के मकान से लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। 
इस सिलसिले में पुलिस ने नौकरानी, उसके 2 रिश्तेदारों तथा एक जौहरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि महिला को नौकरी पर रखते समय घर वालों ने उसका पुलिस वैरीफिकेशन नहीं करवाया था।  
* 30 अगस्त की रात को ‘फर्रूखाबाद’ (उत्तर प्रदेश) के मोहल्ला साहबगंज में एक कारखाने के मालिक के घर में हुई चोरी के मामले में घर में काम करने वाले एक नाबालिग नौकर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनके पास से चुराई गई 14 चूडिय़ां, 13 हार, 6 झुमके, 18 अंगूठियां और 14,000 रुपए नकद बरामद किए। 

* 8 सितम्बर को ‘हैदराबाद’ (तेलंगाना) के एक कारोबारी के घर से 20 लाख रुपयों के गहने चोरी करने वाले नौकर ‘सुबोध कुमार’ को पुलिस ने ‘बिहार शरीफ’ (बिहार) से गिरफ्तार किया।
* 17 सितम्बर को ‘दिल्ली’ के ‘तिमारपुर’ में 22 वर्षीय घरेलू नेपाली नौकर को पुलिस ने एक मकान से 3 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया जो नेपाल में कैफे खोलने के लिए पैसे जुटाने की योजना बना रहा था।

* 27 सितम्बर को ‘हापुड़’ (उत्तर प्रदेश) में एक व्यापारी के घर में काम करने वाले एक नौकर ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसके घर से एक मोटरसाइकिल तथा लगभग 5 किं्वटल सरसों और हजारों रुपयों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
* 27 सितम्बर को ही ‘कोलकाता’ (पश्चिम बंगाल) के ‘नैहाटी’ इलाके में एक घरेलू नौकरानी और उसके पति को एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से लगभग 1 करोड़ रुपए निकालने और आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
* और अब 27 सितम्बर को ही ‘लुधियाना’ (पंजाब) में ‘नीरज सचदेवा’ नामक व्यक्ति के घर में काम करने वाले नौकर ‘अर्जुन’ और उसकी पत्नी ‘माया’ ने उसके दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसे बेहोश करने के बाद घर की तिजोरी से 2.5 लाख रुपए नकद तथा 105 ग्राम सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। इस सिलसिले में पुलिस ने ‘नीरज सचदेवा’ की शिकायत पर दोनों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है।

नौकर-नौकरानियों के पूरे अते-पते की पुष्टि किए बिना ही नौकरी पर रख लेने के कारण वारदात सुलझाने में दिक्कत आती है। अगर पुलिस के रिकार्ड में ऐसे लोगों की जानकारी पहले से ही मौजूद रहे तो उन पर पुलिस की नजर रहने से ऐसी घटनाओं से बचने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए नौकर रखने से पूर्व उनके नाम, पते, मोबाइल नम्बर आदि की स्थानीय पुलिस से जांच-पड़ताल अवश्य करवा लेनी चाहिए।—विजय कुमार

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!