‘चंद स्पा सैंटरों व मसाज पार्लरों आदि में’ हो रहा देह व्यापार!

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 05:17 AM

it is happening in a few spa centres and massage parlours etc

देश में देह व्यापार चिंताजनक स्तर तक बढ़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर चंद स्पा सैंटरों और मसाज पार्लरों, होटलों, घरों आदि में इसके मामले सामने आ रहे हैं और यह अनैतिक धंधा चलाने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल पाई जा रही हैं। इसकी इसी महीने...

देश में देह व्यापार चिंताजनक स्तर तक बढ़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर चंद स्पा सैंटरों और मसाज पार्लरों, होटलों, घरों आदि में इसके मामले सामने आ रहे हैं और यह अनैतिक धंधा चलाने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल पाई जा रही हैं। इसकी इसी महीने सामने आई घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 3 अगस्त को ‘कोडरमा’ (झारखंड) के ‘चंदवारा’ स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करके पुलिस ने 3 पीड़िताओं को मुक्त करवाकर वहां से 3 ग्राहकों और होटल के मैनेजर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा आपत्तिजनक सामग्री व शराब जब्त की।
* 6 अगस्त को ‘दौसा’ (राजस्थान) की ‘लालसोट’ थाना पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पता लगा कर वहां से मैनेजर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके चंगुल में फंसी 4 महिलाओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने मौके से 14,000 रुपए नकद तथा 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए।
* 12 अगस्त को ‘भिलाई’ (छत्तीसगढ़) के ‘जुनवानी’ में पुलिस ने एक स्पा सैंटर पर छापा मार कर वहां से मैनेजर ‘तनय सोनी’, महिला दलाल ‘हेमा सिंह’ उर्फ ‘प्रीत’ और 7 ग्राहकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार करके वहां देह व्यापार के लिए लाई गई छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्व के राज्यों की 8 युवतियों को मुक्त करवाया। वहां से 19 मोबाइल फोनों तथा नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। 
* 13 अगस्त को ‘नागपुर’ (महाराष्ट्र) में एक लॉज की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे से पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा वहां से एक नाबालिगा समेत 3 महिलाओं को मुक्त करवाया।
* 14 अगस्त को ‘लखनऊ’ (उत्तर प्रदेश) की पुलिस ने 5 राज्यों में फैले एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय सैक्स रैकेट का पर्दाफाश कर ‘उज्बेकिस्तान’ की मूल निवासी और दलाल ‘लोला’ को गिरफ्तार किया। 
पुलिस के अनुसार वह 2014 से यह अवैध धंधा चला रही थी। वह ‘उज्बेकिस्तान’ की युवतियों को ‘रूसी’ बताकर ग्राहकों को सप्लाई करती थी। इसी धोखाधड़ी के जरिए उसने ‘लखनऊ’ तथा अन्य शहरों के लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठे थे। पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल रैकेट से जुड़े अन्य स्थानीय मददगारों तथा वित्तीय लेन-देन के नैटवर्क की जांच कर रही है। 

* 15 अगस्त को पुलिस ने ‘रांची’ (झारखंड) स्थित एक होटल के अलग-अलग कमरों से पश्चिम बंगाल से देह व्यापार के लिए लाई गई 5 युवतियों को मुक्त करवाने के अलावा 3 ग्राहकों और होटल के मैनेजर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
* 18 अगस्त को ‘अलीगढ़’ (उत्तर प्रदेश) के ‘क्वार्सी’ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे जिस्म फरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया।
* 22  अगस्त को पुलिस ने ‘कैथल’ (हरियाणा) में बोगस ग्राहक भेज कर ‘खुराना रोड’ पर स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डïे का पर्दाफाश करके 2 महिलाओं को हिरासत में लिया। 
* 23 अगस्त को ‘दिल्ली’ के ‘कालका जी’ इलाके में पुलिस ने 2 स्पा सैंटरों पर नकली ग्राहक भेजकर कार्रवाई की और छापा मार कर दोनों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया और वहां से 21 युवतियों को मुक्त करवाया। 
* और अब 25 अगस्त को ‘जालंधर’ (पंजाब) के ‘छोटी बारादरी’ में स्थित एक स्पा सैंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कर पुलिस ने 2 ग्राहकों को 2 युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। 

जहां इस घिनौने धंधे में संलिप्त लोगों और इस काम में उनकी सहायता करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और कठोरतम दंड देने की आवश्यकता है वहीं इसे अपनाने को मजबूर होने वाली युवतियों को इस कीचड़ से निकाल कर उनका पुनर्वास करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने की भी उतनी ही आवश्यकता है।—विजय कुमार 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!