‘नशों के कारण’ बलात्कार, हिंसा व चोरियां कर रहे युवा!

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 03:27 AM

youth are committing violence and theft due to  drugs

नशे की लत से जहां देश के युवाओं का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, वहीं इसके सेवन से होने वाली मौतों से बूढ़े माता-पिता का सहारा छिन रहा है, बच्चे अनाथ हो रहे हैं और महिलाओं की मांग भी सूनी हो रही है।

नशे की लत से जहां देश के युवाओं का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, वहीं इसके सेवन से होने वाली मौतों से बूढ़े माता-पिता का सहारा छिन रहा है, बच्चे अनाथ हो रहे हैं और महिलाओं की मांग भी सूनी हो रही है।
विडम्बना यह है कि एक ओर नशेड़ी अधिक नशे का सेवन करके खुद जान गंवा रहे हैं, तो दूसरी ओर नशे के दुष्प्रभाव के चलते हिंसक होकर बलात्कार, चोरियां, हत्याएं और लूटमार तक कर रहे हैं जिसकी इसी वर्ष की चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 20 जनवरी को पुलिस ने ‘गुरुग्राम’ (हरियाणा) के एक मकान में घुस कर वहां से मोबाइल फोन, गहने और नकदी चुराने के आरोप में 4 युवकों को गिरफ्तार किया। उन चारों ने स्वीकार किया कि वे अपनी नशे की दैनिक खुराक तथा अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी करते थे।

* 20 मार्च को ‘उत्तर-पश्चिम दिल्ली’ में पुलिस ने अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए एक मकान से 90 लाख रुपए मूल्य के सोने तथा डायमंड के गहने चुराने के आरोप में ‘सन्नी सरकार’ नामक युवक को गिरफ्तार किया।
* 4 अप्रैल को ‘बेंगलुरू’ (कर्नाटक) पुलिस ने एक नशा मुक्ति केंद्र से भागे हुए 2 नशेडिय़ों में से एक को गिरफ्तार किया। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर हमला करके भागे दोनों नशेड़ी एक आटो चालक पर हमला करके आटो भी लूट कर ले गए थे जो उन्होंने 5000 रुपयों में ही बेच दिया था।  

* 17 अप्रैल को ‘कोरबा’ (छत्तीसगढ़) में बी-फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले एक युवक को अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए विभिन्न मकानों और दुकानों में चोरियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
* 30 मई को ‘नागपुर’ (महाराष्टï्र) के ‘कलामना’ थाने की पुलिस ने नशे के लिए चोरियां करने वाले एक गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे सोने-चांदी के गहने, लैपटॉप तथा अन्य मूल्यवान वस्तुएं बरामद कीं। 
* 23 जून को ‘श्रीगंगानगर’ (राजस्थान) में एक नशेड़ी ई-रिक्शा चालक ने एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा करके एक होटल में बेच दिया, जहां 5 दिनों तक उसे बंधक बनाकर 32 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। 
* 10 जुलाई को ‘पालकुर्थी’ (तेलंगाना) में शराब के नशे में धुत्त ‘वेंकम्मा’ नामक शराबी बस अड्डे पर खड़ी परिवहन निगम की बस चोरी करके 21 किलोमीटर तक ले गया जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
* 22 जुलाई को ‘सीतापुर’ (उत्तर प्रदेश) में नशे में धुत्त एक युवक एक 5 वर्षीय मासूम से बलात्कार करके फरार हो गया। लहूलुहान बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

* 27 जुलाई को ‘बहरोड़’ (राजस्थान) में एक इंजीनियर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए 2 दिन तक उसकी बेरहमी से मारपीट करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।
* 28 जुलाई को ‘रायपुर’ (मध्य प्रदेश) में एक शराबी युवक को थाने के बाहर खड़ी पुलिस की बोलैरो गाड़ी चुराने और बाजार में बेहद लापरवाही से दौड़ा कर  6 लोगों को घायल कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
* 28 जुलाई को ही ‘जयपुर’ (राजस्थान) के ‘बिंदायका’ में कुछ दोस्तों ने शराब पार्टी का खर्च उठाने को लेकर हुए झगड़े में अपने ही एक दोस्त ‘दिनेश’ उर्फ ‘दर्शन’ की गला घोंटकर हत्या कर दी।

* 29 जुलाई को ‘पलामू’ (झारखंड) में एक कलियुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी बुजुर्ग मां को कुल्हाड़ी से काट डाला।
* 30 जुलाई को ‘हिसार’ की पुलिस ने एक नशेड़ी को नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी बहन का मंगलसूत्र चुरा कर 50,000 रुपए में गिरवी रख देने के आरोप में गिरफ्तार किया। 
* और अब 31 जुलाई को ‘कोल्लम’ (केरल) में शराब पीने के दौरान कुछ दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने इस कदर गंभीर रूप धारण कर लिया कि उन्होंने अपने ही साथी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
निश्चय ही ये घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। अत: इन्हें रोकने के लिए देश में नशे की सप्लाई के स्रोत बंद करने, नशे के सौदागरों को पकड़ कर कठोरतम दंड देने और नशेड़ी युवाओं का सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में सुचारू ढंग से इलाज सुनिश्चित करवाने की तुरंत आवश्यकता है।        —विजय कुमार 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!