'मेड इन इंडिया' की धमक, ऑस्ट्रेलिया में दौड़ेगी भारत की Metro

Edited By ,Updated: 14 Apr, 2017 12:53 PM

indian metro will run in australia

भारतीय मेट्रो रेल अब ऑस्ट्रेलिया में भी दौड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया में दौड़ने वाली मेट्रो पर...

नई दिल्लीः भारतीय मेट्रो रेल अब ऑस्ट्रेलिया में भी दौड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया में दौड़ने वाली मेट्रो पर लिखा होगा 'मेड इन इंडिया'। मिडिल ईस्ट और एशिया के कई और देशों में भारत की बनी मेट्रो चलेगी। दरअसल भारत में प्लांट लगाकर मेट्रो का निर्माण करने वाली कंपनी अलस्टोम और बम्बार्डियर इंक ने अब यहीं से दूसरे देशों में भी मेट्रो निर्यात का फैसला किया है।

भारत में ही व्यापार का विस्तार करना चाहती हैं कंपनियां
फ्रांस और कनाडा की इन मल्टीनैशनल कंपनियों ने 2008 और 2010 के बीच भारत में मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग ऑपरेशंस की शुरुआत की। अब ये कंपनियां दूसरे देशों से मिल रहे ऑर्डर की पूर्ति भी भारत से ही करेंगी। अलस्टोम और बम्बार्डियर यहां के इंजिनियर्स और सस्ते कुशल श्रमिकों का इस्तेमाल करते हुए उसी तरह आगे बढ़ना चाहती हैं, जिस तरह फोर्ड और हुंडई मोटर्स जैसी कंपनियों ने देश को ऑटो हब बनाने में मदद की।

प्रॉजैक्टस को पूरा करने पर है फोकस
अलस्टोम सिडनी के ऑर्डर को साउथ इंडिया में बने अपने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में पूरा करेगा साथ ही कंपनी मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया पर भी फोकस करेगी। बम्बार्डियर ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर 33 मिलियन यूरो का निवेश किया है और इसके पास ऑस्ट्रेलिया के लिए 450 मेट्रो रेल कोच के अलावा ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब में पार्ट्स भेजने का ऑर्डर है। कंपनी मैन्यूफैक्चरिंग गुजरात में करती है और ट्रांसपॉर्टेशन-इंजिनियरिंग सर्विस सेंटर गुरुग्राम में है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!