इस इलेक्ट्रिक बाइक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक चार्ज में चली 436 किलोमीटर

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 08:23 PM

zero ds electric bike run 436 km on one time charging

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान बना है, जिसने रेंज को लेकर लोगों की सोच पूरी तरह बदल दी है। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Zero Motorcycles की इलेक्ट्रिक बाइक Zero DS ने एक ही चार्ज में इतनी लंबी दूरी तय कर दिखाई है, जिसकी...

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान बना है, जिसने रेंज को लेकर लोगों की सोच पूरी तरह बदल दी है। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Zero Motorcycles की इलेक्ट्रिक बाइक Zero DS ने एक ही चार्ज में इतनी लंबी दूरी तय कर दिखाई है, जिसकी कल्पना भी अब तक मुश्किल मानी जाती थी। बेल्जियम के राइडर जेले वेरस्टेन ने इस बाइक से 436.5 किलोमीटर का सफर तय करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। आइए जानते हैं कि इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग राइड की पूरी कहानी क्या है और Zero DS ने यह उपलब्धि कैसे हासिल की।

पब्लिक रोड्स पर बना नया कीर्तिमान
Zero DS इलेक्ट्रिक बाइक ने सिंगल चार्ज में 436.5 किमी की दूरी तय कर दुनिया भर में अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया है। इस राइड के दौरान बेल्जियम के राइडर जेले वेरस्टेन ने फ्रांस और इटली के खूबसूरत रास्तों से होते हुए मेडिटेरेनियन कोस्ट तक का सफर तय किया। इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि यह दूरी किसी बंद टेस्ट ट्रैक पर नहीं, बल्कि आम ट्रैफिक और असल परिस्थितियों वाली सार्वजनिक सड़कों पर तय की गई।

पुराने रिकॉर्ड को 40% से ज्यादा पछाड़ा
Zero DS से पहले एक बार फुल चार्ज करने पर सबसे लंबी दूरी तय करने का विश्व रिकॉर्ड Verge Motorcycles की TS Pro बाइक के नाम दर्ज था, जिसने 310.68 किलोमीटर का सफर तय किया था। Zero DS ने इस पुराने रिकॉर्ड को 125.82 किलोमीटर के भारी अंतर से ध्वस्त कर दिया। यह पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले लगभग 40% ज्यादा दूरी है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ Zero DS ने इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में रेंज और परफॉर्मेंस का एक नया पैमाना तय कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!