Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 07:07 PM
बिहार के मोकामा जिले के विधायक अनंत सिंह ने आईजी कुंदन कृष्णन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आईजी मेरी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए। अनंत सिंह ने...
बाढ़: बिहार के मोकामा जिले के विधायक अनंत सिंह ने आईजी कुंदन कृष्णन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आईजी मेरी हत्या करने की साजिश रच रहा हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए।
अनंत सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार लापरवारी बरत रही है। अगर उनको कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार कुंदन कृष्णन होंगे। विधायक ने कहा कि अगर राज्य सरकार इस बात को लेकर संज्ञान नहीं लेती तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ आईजी कुंदन कृष्णन का कहना है कि यह सभी आरोप बेबुनियाद हैं।