Edited By prachi,Updated: 26 Apr, 2018 05:51 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न के बागी तेवरों का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भाजपा बड़ी और मजबूत पार्टी है, वह फालतू की बयानबाजी पर ध्यान नहीं देती।...
पटनाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न के बागी तेवरों का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भाजपा बड़ी और मजबूत पार्टी है, वह फालतू की बयानबाजी पर ध्यान नहीं देती। नित्यानंद राय ने यह बयान गुरुवार को खगड़िया में कार्यकर्त्ताओं से बातचीत करने के दौरान दिया।
नित्यानंद राय ने कहा कि कर्नाटक में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने नकदी को लेकर पैदा हुए संकट पर कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। बहुत जल्द बैंको और एटीएम से केश की किल्लत को दूर कर दिया जाएगा।
बता दें कि भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा लगातार पार्टी के खिलाफ जाकर बयान जारी करते आए हैं। वह पीएम मोदी पर हमला बोलने का भी कोई मौका गंवाते नहीं हैं। इसके अतिरिक्त वह पार्टी लाइन से हटकर विरोधियों के पक्ष में बयान देते रहते हैं।