भाजपा की सरकार गिरने पर बोले तेजस्वी- कर्नाटक में सत्य की हुई जीत

Edited By prachi,Updated: 19 May, 2018 04:56 PM

statement of tejashwi

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सत्य की जीत हुई है। सच्चाई कभी नहीं हारती। सच्चाई हमेशा झूठ को हरा देती है। येदियुरप्पा ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सत्य की जीत हुई है। सच्चाई कभी नहीं हारती। सच्चाई हमेशा झूठ को हरा देती है। येदियुरप्पा ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके चलते कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर चुकी है। 

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राजभवन का मार्च करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार में भी सबसे पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका देने की मांग की थी। तेजस्वी की इस मांग पर जदयू ने करारा तंज भी कसा था।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बावजूद कर्नाटक के राज्यपाल ने चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह बीएस येदियुरप्पा को राज्‍यपाल ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!