शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात लेकर जा रही कार बाइक से टकराई, 4 की मौ'त

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 12:28 AM

the joy of marriage turned into mourning

बिहार के बक्सर जिले में बृहस्पतिवार शाम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र...

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले में बृहस्पतिवार शाम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में चौसा-मोहनिया मार्ग पर सोनपा गांव के समीप हुई।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भटौरा गांव से बारातियों को लेकर रामगढ़-मोहनिया की ओर जा रही कार की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी इरफान अंसारी (25), अरबाज अंसारी (20) और बादल कुमार (30) के रूप में हुई है। तीनों कार में सवार थे। बाइक सवार की पहचान अरुण कुमार (22) के रूप में हुई है।

बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव पांडेय ने बताया, ''हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भेजा गया है, जबकि एक अन्य बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती है।'' उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!