Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Aug, 2023 04:33 PM
आरबीआई ने बताया है कि 31 जुलाई 2023 तक 2000 रुपए के कुल 88 फीसदी नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके हैं। आरबीआई के मुताबिक 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट्स सर्कुलेशन में थे और 31 जुलाई 2023 तक 3.14 लाख करोड़ रुपए के...
बिजनेस डेस्कः आरबीआई ने बताया है कि 31 जुलाई 2023 तक 2000 रुपए के कुल 88 फीसदी नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके हैं। आरबीआई के मुताबिक 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट्स सर्कुलेशन में थे और 31 जुलाई 2023 तक 3.14 लाख करोड़ रुपए के 2000 के नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। अब 42000 करोड़ रुपए के नोट केवल सर्कुलेशन में बचे हुए है। 30 सितंबर 2023 2,000 के नोट जमा करने या एक्सचेंज करने की आखिरी तारीख है।
आरबीआई ने 2000 रुपए नोटों को लेकर स्टेटस जारी किया है। सेंट्रल बैंक ने कहा कि 19 मई, 2023 को आरबीआई ने 2,000 रुपए के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था। 31 मार्च 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में मौजूद था जो 19 मई 2023 को घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपए रह गया।
आरबीआई ने कहा कि बैंकों से जो डेटा प्राप्त हुआ है उसके मुताबिक 31 जुलाई 2023 तक कुल 3.14 लाख करोड़ रुपए के नोट्स सर्कुलेशन से वापस बैंकिंग सिस्टम में लौट चुका है। आरबीआई ने कहा कि अब केवल 42,000 करोड़ रुपए के नोट सर्कुलेशन में बचा हुआ है। ऐसे में 19 मई 2023 को आरबीआई के 2,000 रुपए के नोटों को वापस लेने के ऐलान से लेकर अबतक 88 फीसदी नोट वापस किया जा चुका है।
आरबीआई ने बताया कि 2,000 रुपए के नोट जो वापस आए हैं उसमें से 87 फीसदी नोट बैंक खातों में डिपॉजिट कर जमा किया गया है जबकि 13 फीसदी 2000 रुपए के नोट दूसरे नोटों के साथ एक्सचेंज किया गया है।