Adani Group को एक दिन में डबल झटका, NSE ने भी ग्रुप कंपनियों से मांगी सफाई

Edited By Updated: 21 Nov, 2024 04:29 PM

adani group gets double blow in one go nse also seeks

गौतम अडानी (Adani Group) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) पर अमेरिकी फेडरल कोर्ट द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल मच गई। गुरुवार (21 नवंबर) को ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों...

बिजनेस डेस्कः गौतम अडानी (Adani Group) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) पर अमेरिकी फेडरल कोर्ट द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल मच गई। गुरुवार (21 नवंबर) को ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, और वे एक के बाद एक नए निचले स्तर (Low) पर पहुंच गए। इन आरोपों ने निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी, जिससे अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू में बड़ा नुकसान हुआ। 

इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ग्रुप की कई कंपनियों से सफाई मांगी है। यूएस के कोर्ट में इन पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनपर एक्सचेंज ने स्पष्टीकरण मांगा है। NSE ने गुरुवार को कॉरपोरेट अनाउंसमेंट के जरिए बताया कि उसने ग्रुप की Ambuja Cement, Adani Total Gas Limited, Adani Power, ACC Ltd., Adani Wilmar, NDTV, Adani Energy Solutions, Adani Enterprises, Adani Green Energy, Adani Ports and Special Economic Zone को खबर पर वेरिफिकेशन को लेकर नोटिस जारी किया है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर गिरे

शेयरों के नाम      गिरावट (% में)
अडानी एंटरप्राइजेज     22.61
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस   20.00
अडानी ग्रीन एनर्जी      18.80
अडानी पोर्ट एंड एसईजेड    13.53
अंबूजा सीमेंट  11.98
अडानी टोटल गैस     10.40
अडानी पावर    9.15
अडानी विल्मर   9.98
एसीसी    7.29
एनडीटीवी    0.06

Adani green ने $600 मिलियन जुटाने प्लान कैंसिल किया

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने गुरुवार (21 नवंबर) को अमेरिकी डॉलर बांड के जरिए 600 मिलियन डॉलर जुटाने की अपनी योजना को वापस ले लिया।

अमेरिकी अभियोजकों (prosecutors) की तरफ से गौतम अदाणी और बोर्ड के अन्य सदस्यों पर 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत स्किम में शामिल होने के आरोपो के बाद कंपनी ने यह फैसला किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!