कृषि क्षेत्र पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है महिंद्रा समूह

Edited By ,Updated: 28 Jun, 2015 02:08 PM

article

देश का प्रमुख उद्योग समूह महिंद्रा ग्रुप कृषि क्षेत्र पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रहा है। समूह का इरादा ट्रैक्टर क्षेत्र में

नई दिल्ली: देश का प्रमुख उद्योग समूह महिंद्रा ग्रुप कृषि क्षेत्र पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रहा है। समूह का इरादा ट्रैक्टर क्षेत्र में अपने ब्रांड का लाभ उठाते हुए अगले 5 साल में इसके जरिए उल्लेखनीय कमाई व मुनाफा कमाने का है। मुंबई का महिंद्रा समूह 2010 के अंत में कृषि क्षेत्र में उतरा था। समूह ने बीज, डेयरी, सिंचाई और फसल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में 100 से 150 करोड़ रुपए मूल्य के अधिग्रहणों का विकल्प खुला रखा है। अभी वह कई तरह की पहलों मसलन अंगूर, सेब, केला, आलू, दालों, तिलहन, डेयरी व सूक्ष्म सिंचाई की बिक्री पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।   

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने कहा, "चूंकि ट्रैक्टर क्षेत्र में हमारा सबसे बड़ा ब्रांड है, एेसे में देश के कृषि क्षेत्र में हमारी काफी ऊंची ब्रांड इक्विटी है। हम ट्रैक्टर क्षेत्र के अपने ज्ञान के जरिए पूरी कृषि मूल्यवर्धित श्रृंखला में विस्तार की तैयारी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में कृषि क्षेत्र का महिंद्रा एंड महिंद्रा के राजस्व में उल्लेखनीय योगदान होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी 2010 के अंत में कृषि क्षेत्र में उतरी थी उस समय उसका कारोबार 100 करोड़ रुपए था, जो 4 साल में 600 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। गोयनका ने कहा कि वाहन क्षेत्र का समूह के कारोबार में 60,000 करोड़ रुपए का योगदान है। इसकी तुलना में कृषि क्षेत्र का हिस्सा काफी कम है लेकिन भविष्य में इसमें विकास की काफी संभावनाएं हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!