BBD हैक जो कोई आपको नहीं बताएगा : डील के पीछे भागना छोड़िए, बिल को हिस्सों में बांटिए

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 02:34 PM

bbd hack what no one tells you stop chasing deals split bill instead

फ्लिपकार्ट ग्रुप का सुपर.मनी युवाओं पर केंद्रित यूपीआई एवं क्रेडिट-आधारित फिनटेक प्लेटफॉर्म है। बिग बिलियन डेज के लिए इसका नया प्रिंट एड सेल के बारे में एक दिलचस्प बात बता रहा है। बात साधारण हैः जब आपको इतनी अच्छी डील मिल रही है, तो आपको सारा पैसा...

बैंगलुरु : फ्लिपकार्ट ग्रुप का सुपर.मनी युवाओं पर केंद्रित यूपीआई एवं क्रेडिट-आधारित फिनटेक प्लेटफॉर्म है। बिग बिलियन डेज के लिए इसका नया प्रिंट एड सेल के बारे में एक दिलचस्प बात बता रहा है।
बात साधारण हैः जब आपको इतनी अच्छी डील मिल रही है, तो आपको सारा पैसा एक साथ देने की क्या जरूरत है? 

सुपर.मनी ऐप के नए शॉपिंग डेस्टिनेशन स्प्लिटस्टोर पर शॉपर्स केवल एक तिहाई पैसा देकर बीबीडी 2026 डील्स की शॉपिंग कर सकते हैं। बिल की शेष राशि उन्हें अगले दो महीनों के अंदर किश्तों में चुकानी होगी। खरीदे गए प्रोडक्ट आपके पास पहला भुगतान करने के बाद पहुँच जाएंगे। यह अविश्वसनीय और शानदार बेनेफिट सेल में तुरंत शॉपिंग करने का एक बहुत ही दिलचस्प तरीका पेश करता है और यह इस सीजन का सबसे अच्छा शॉपिंग हैक भी है। 

चलिए इसे विस्तार से समझते हैं। आप बिग बिलियन डेज की तैयारी ऐसे करते हैं, जैसे बोर्ड परीक्षाएं आ रही हों। विशलिस्ट को लॉक कर देते हैं। प्राईस ड्रॉप को ट्रैक करते हैं। सेल के पहले घंटे के लिए अलार्म सेट कर देते हैं। अब समय है खरीददारी करते वक्त भी स्मार्ट निर्णय लेने का। 

बीबीडी के लिए अरली बर्ड डील सुपर.मनी पर उपलब्ध हैं। यह बिग सेल 9 अक्टूबर को शुरू हो रही है, जिसकी अरली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट ने आईफोन 17 (256जीबी) का ऑफर 99,900 रुपये के रिटेल प्राईस से 15,000 रुपये कम करके केवल 84,999 रुपये में पेश किया है। वहीं, आईफोन 15 अपने 74,900 रुपये के रिटेल प्राईस से 6,901 रुपये कम, यानी 67,999 रुपये में मिल रहा है। अब आपको सुपर.मनी के स्प्लिटस्टोर में एंटर करना है। वही डील, वही ब्रांड और वही मूल्य आपको मिलेगा। लेकिन यहाँ पर एक ट्विस्ट भी मिलेगा। अब आपको पैसे एक साथ देने की बजाय बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तीन अलग-अलग किश्तों में देने होंगे। यानी आपने पूरे भुगतान को तीन भागों में बाँट दिया। आपको डील वही मिली, लेकिन आपका पेमेंट तीन भागों में बंट गया।

चलिए इसकी कैलकुलेशन करके देखते हैं कि कैसे आप बीबीडी डील्स में प्रोडक्ट खरीदने के लिए केवल एक तिहाई पैसा देते हैं: 

•    आईफोन 17: यह आपको मिलेगा केवल 28,333 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्तों में। यानी आप अपग्रेड कर पाएंगे, वो भी अपग्रेड के बोझ के बिना।
•    कैसियो जी-शॉक जीए-140-1एडीआरः यह आप खरीद सकेंगे केवल 2,999 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्तों में। यानी आपको मिलेगा एक मजबूत टाईमपीस, वो भीबहुत आसान किश्तों में।
•    एल्डो वीमेंस हैंडबैगः केवल 2,430 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्त में उपलब्ध महिलाओं का यह पसंदीदा हैंडबैग अब मिलेगा आसान बजट में।
•    गुच्ची फ्लोरा गॉर्जियस गार्डेनिया ओ डे परफ्यूमः केवल 765 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्तों में पाईये एक लग्जरी परफ्यूम।
•    सोनी ब्रेविया 65 इंच स्मार्ट गूगल टीवीः केवल 55,959 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्त में अपनी मूवी नाईट को कीजिए अपग्रेड और लीजिए 65 इंच स्क्रीन का मजा।
•    एसर नाईट्रो वी16एस (इंटेल कोर आई5, 14 जनरेशन): गेमिंग मैराथन और जबरदस्त एनर्जी के लिए आपको यह उपलब्ध होगा केवल 42,999 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्त में।
•    हाईडसाईन वीमेंस हील्ड सैंडलः फेस्टिव सीजन शुरू कीजिए पॉकेट पर बिना कोई बोझ डाले और इन्हें खरीदिए केवल 1,999 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्तों में।
•    न्यू बैलेंस मेन्स स्नीकर्सः नए स्नीकर खरीदिए अब बजट में केवल 8,000 रुपये प्रतिमाह की तीन किश्तों में।

इसलिए सेल के दिन एक बार में पूरे पैसे देने की बजाय अपनी खरीददारी का दायरा बढ़ाईये और तीन बार में पैसे देकर ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट प्राप्त कीजिए। इससे आपके मासिक बजट पर बोझ भी नहीं पड़ेगा और आप ज्यादा प्रोडक्ट्स भी खरीद पाएंगे। अपने बिल को चार स्टेप्स में बांटें : 

1.    सुपर.मनी ऐप खोलें।
2.    होम पेज पर दिए स्प्लिटस्टोर पर टैप करें।
3.    प्रोडक्ट कैटेगरी से अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुनें।
4.    बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तीन किश्तों में भुगतान करें। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!