बीते सप्ताह चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना स्थिर

Edited By ,Updated: 24 Jul, 2016 11:01 AM

delhi bullion market gold

विदेशों में कमजोरी के रुख और उपभोक्ता उद्योगों की मांग में गिरावट आने के कारण बीते सप्ताह दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 375 रुपए की

नई दिल्ली: विदेशों में कमजोरी के रुख और उपभोक्ता उद्योगों की मांग में गिरावट आने के कारण बीते सप्ताह दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 375 रुपए की गिरावट के साथ 46,125 रुपए प्रति किलो रह गई। हालांकि, लिवाली और बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमत 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुर्इं।  

 

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में शेयर बाजार और डॉलर की तेजी ने सुरक्षित निवेश के रूप में बहुमूल्य धातुआें की मांग को प्रभावित किया। इसके कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में सिक्का निर्माताआें सहित उपभोक्ता उद्योगों के कमजोर उठान के कारण मुख्यत: चांदी कीमतों पर दबाव रहा।  वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी गिरावट दर्शाती 19.59 डॉलर प्रति औंस और सोना गिरावट दर्शाता 1,322.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

 

राष्ट्रीय राजधानी में लिवाली और बिकवाली के बीच चांदी तैयार के भाव सप्ताहांत में 375 रुपए की गिरावट के साथ 46,125 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। जबकि मौजूदा उच्चस्तर पर सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 955 रुपए की गिरावट के साथ 47,000 रुपए के स्तर से नीचे 46,320 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए।  

 

चांदी सिक्कों के भाव भी 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए। दूसरी आेर 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सप्ताह के आरंभ में क्रमश: 30,550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर खुली। बाद में सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण यह क्रमश: 30,770 रुपए और 30,620 रुपए तक मजबूत होने के बाद अंत में क्रमश: 30,750 रुपए और 30,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। यह पिछले सप्ताहांत के मुकाबले कोई परिवर्तन नहीं दर्शाता है। हालांकि छिटपुट फुटकर मांग के कारण गिन्नी के भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 23,500 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!