धनतेरस पर सोने की कीमत बना सकती हैं नया रिकॉर्ड, इन कारणों से कीमतों में आएगी तेजी!

Edited By Updated: 09 Sep, 2024 10:28 AM

gold prices may set a new record on dhanteras prices will rise

आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतें बढ़ने वाली है। विशेषज्ञों ने सोने की कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई है। आने वाले समय में कई कारक सोने की कीमतों में उछाल ला सकते हैं, जैसे त्योहारी सीजन, शादियों का समय और विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध की...

बिजनेस डेस्कः आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतें बढ़ने वाली है। विशेषज्ञों ने सोने की कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई है। आने वाले समय में कई कारक सोने की कीमतों में उछाल ला सकते हैं, जैसे त्योहारी सीजन, शादियों का समय और विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध की स्थिति। भारत ने हाल ही में अपने सोने के भंडार में वृद्धि की है। इस साल के बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई थी, जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट आई थी और यह 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया था। हालांकि, अब फिर से सोने में तेजी देखी जा रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन महीनों में सोने की कीमत में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। वर्तमान में MCX पर सोने की कीमत 71,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

त्योहार और शादियों का सीजन

त्योहार और शादियों का सीजन आने वाला है, जिससे सोने की कीमतों में उछाल की उम्मीद है। दिवाली के समय अक्सर सोने की कीमतें बढ़ती हैं और इस बार धरतेरस पर सोने की कीमत नया रिकॉर्ड बना सकती है। देवोत्थान एकादशी के बाद शादियों का सीजन भी शुरू होगा, जिससे सोने की मांग और बढ़ने की संभावना है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती

अमेरिका में मंदी की संभावना को देखते हुए, फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सोने की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। अमेरिका के आगामी चुनावों के मद्देनजर भी वहां की सरकार पर मंदी को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को कम करने का दबाव है।

वैश्विक युद्ध का प्रभाव

रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में जारी संघर्षों के कारण सोने की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। युद्ध की स्थितियों के चलते कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी है, जिससे सोने की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। भविष्य में युद्ध की परिस्थितियां और बिगड़ने की संभावना है, जिसके चलते सोने की मांग और भंडारण में वृद्धि हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!