10 Gram Gold Rate: महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 10:47 AM

gold and silver prices rise check the latest rates

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। MCX पर सोना 1250 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी 2853 रुपए महंगी हुई है, एक किलोग्राम चांदी 2,24,086 रुपए पर है।

नई दिल्लीः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। MCX पर सोना 1250 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी 2853 रुपए महंगी हुई है, एक किलोग्राम चांदी 2,24,086 रुपए पर है।  

इंटरनेशनल प्राइस

इंटरनेशनल मार्केट में आज स्पॉट गोल्ड 0.3% बढ़कर $4,147.77 प्रति औंस हो गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.4% बढ़कर $4,172.70 पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर भी 0.5% बढ़कर $59.62 पर पहुंच गया। डॉलर की तेजी थमने से अमेरिकन करेंसी में सोना दूसरी करेंसी रखने वाले खरीदारों के लिए ज्यादा सस्ता हो गया। इस बीच, बेंचमार्क 10-साल की यूएस ट्रेजरी यील्ड में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट आई।

सर्राफा बाजार में सोना ₹3,600 उछला

त्योहारी मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 3,600 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके साथ ही सोने की कीमतों में लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। 

हालांकि, चांदी की कीमत में इसके उलट गिरावट का रुख रहा। तीन सत्र तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमत में फिर गिरावट शुरू हुई और यह पिछले सत्र के 2.27 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 3,000 रुपए टूटकर 2.24 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी की कीमत तीन महीने से अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले 29 जून को चांदी इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी। 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!