Gold Silver Price in India: चांदी में आई गिरावट, सोने के बढ़े भाव, जानें क्या है 22k और 24k Gold की कीमत

Edited By Updated: 21 Nov, 2024 05:04 PM

gold became expensive silver became cheap

आज (21 नवंबर) सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 686 रुपए बढ़कर 76,559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोने की कीमत 75,873...

बिजनेस डेस्कः आज (21 नवंबर) सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 686 रुपए बढ़कर 76,559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोने की कीमत 75,873 रुपए थी।

वहीं, चांदी की कीमत में 336 रुपए की गिरावट आई है, जिससे यह 90,620 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछली कीमत 90,956 रुपए प्रति किलो थी।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!