जेवराती मांग आने से चमका सोना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Apr, 2019 06:21 PM

gold rises by rs 100 on jewellers  buying

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 200 रुपए की बढ़त में 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 200 रुपए की बढ़त में 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मजबूत डॉलर से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर चार डॉलर टूटकर 1,288.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह 10 सप्ताह के निचले स्तर से ज्यादा ऊपर नहीं है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.90 डॉलर की गिरावट में 1,293.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मूजबूत हुआ है। अमेरिकी रोजगार के मजबूत आंकड़ों की उम्मीद से भी डॉलर को समर्थन मिला है। मजबूत डॉलर से पीली धातु पर दबाव आता है। इस कारण आज सोने में गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।  


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!