अमेजन के मंच से भारत का ई-कॉमर्स निर्यात 2,700 करोड़ डॉलर पहुंचा

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 01:11 PM

india s e commerce exports via the amazon platform have reached 27 billion

ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन के 'अमेजन ग्लोबल सेलिंग' कार्यक्रम के तहत भारत से कुल निर्यात 2,700 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इस मंच पर निर्यातकों की संख्या एक साल में 20 प्रतिशत बढ़कर 2.4 लाख हो गई है।

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन के 'अमेजन ग्लोबल सेलिंग' कार्यक्रम के तहत भारत से कुल निर्यात 2,700 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इस मंच पर निर्यातकों की संख्या एक साल में 20 प्रतिशत बढ़कर 2.4 लाख हो गई है। 

कंपनी ने बयान में कहा कि यह उपलब्धि 2030 तक भारत से कुल आठ लाख करोड़ डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात संभव बनाने के उसके लक्ष्य की दिशा में प्रगति को दर्शाती है। वर्ष 2015 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत भारत में बने एक अरब से अधिक उत्पाद अमेजन के वैश्विक बाजारों के ग्राहकों को बेचे जा चुके हैं। 

कंपनी के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत 36,000 से अधिक निर्यातकों के साथ दिल्ली राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में पहले स्थान पर है। इसके बाद राजस्थान (32,500 से अधिक), उत्तर प्रदेश (29,000 से अधिक), गुजरात (28,000 से अधिक) और महाराष्ट्र (23,500 से अधिक) का स्थान है। छोटे शहरों में तमिलनाडु के इरोड के निर्यातकों ने जनवरी 2025 से 2026 की तीसरी तिमाही तक 12.15 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!