भारतीय मूल के थॉमस कुरियन होंगे गूगल क्लाउड के नए CEO

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Nov, 2018 11:50 AM

indian origin thomas kurien to be google s new ceo

सुंदर पिचई और सत्या नाडेला के बाद एक और भारतीय एक दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी के शीर्ष पद की कमान संभालने वाले हैं। गूगल ने घोषणा की है कि भारतीय मूल के थॉमस कुरियन (51) गूगल क्लाउड के सीईओ नियुक्त किए गए हैं।

सैन फ्रांसिस्कोः सुंदर पिचई और सत्या नाडेला के बाद एक और भारतीय एक दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी के शीर्ष पद की कमान संभालने वाले हैं। गूगल ने घोषणा की है कि भारतीय मूल के थॉमस कुरियन (51) गूगल क्लाउड के सीईओ नियुक्त किए गए हैं। वो 26 नवंबर को कंपनी ज्वॉइन करेंगे और अगले साल जनवरी में सीईओ की भूमिका में आ जाएंगे। तब तक मौजूदा सीईओ डियाने ग्रीन (63) यह जम्मेदारी संभालती रहेंगी। ग्रीन ने शुक्रवार को ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

कुरियन सॉफ्टवेयर कंपनी ऑरेकल में प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट डवलपमेंट) के पद पर थे। वो पिछले 22 साल से ऑरेकल के साथ जुड़े हुए थे। सितंबर में उन्होंने ऑरेकल से इस्तीफा दे दिया था।

केरल में जन्में कुरियन 1986 में अमेरिका चले गए थे
थॉमस कुरियन और उनके जुड़वां भाई जॉर्ज कुरियन का जन्म केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। दोनों बेंगलुरु में पले-बढ़े थे। उनके पिता का मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़ा बिजनेस था।

PunjabKesari

थॉमस कुरियन के भाई जॉर्ज नेटऐप के सीईओ हैं
साल 1986 में दोनों भाई पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। साल 1996 में थॉमस ने ऑरेकल ज्वॉइन की थी। जॉर्ज कुरियन अमेरिका की डेटा मैनेजमेंट कंपनी नेटऐप के सीईओ हैं।

PunjabKesari

डियाने ग्रीन अल्फाबेट के बोर्ड में बनी रहेंगी
डियाने ग्रीन दिसंबर 2015 से गूगल क्लाउड की सीईओ हैं। यह पद छोड़ने के बाद भी वो गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के बोर्ड में डायरेक्टर बनी रहेंगी। वो साल 2012 से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं।

ग्रीन का कहना है कि वो अब मेंटर की भूमिका निभाएंगी। वो इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड वाली महिला सीईओ की मदद करेंगी। उनका कहना है कि 'मैं हर महिला इंजीनियर और वैज्ञानिक को प्रोत्साहित करना चाहती हूं ताकि वो एक दिन खुद की कंपनी बनाने के बारे में सोच सकें। महिला फाउंडर सीईओ की संख्या बढ़ने से दुनिया बेहतर होगी।'

क्लाउडिंग कंप्यूटिंग में गूगल का मार्केट शेयर 10% से भी कम
ग्रीन के नेतृत्‍व में गूगल क्‍लाउड ने अपना बिजनेस तेजी से बढ़ाया लेकिन कंपनी अमेजन को टक्‍कर देने में नाकाम रही। क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज मार्केट में अमेजन वेब सर्विसेस का 34% शेयर है। गूगल क्लाउड का शेयर 10% से भी कम है। गूगल ने फरवरी में कहा था कि क्लाउड सर्विस से उसे एक अरब डॉलर का तिमाही रेवेन्यू मिल रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!