Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Nov, 2026 11:47 AM

कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत की और कंपनी का शेयर 136 रुपए के निर्गम मूल्य की तुलना में दो प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत नीचे
नई दिल्लीः कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत की और कंपनी का शेयर 136 रुपए के निर्गम मूल्य की तुलना में दो प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत नीचे 133.15 रुपए पर कारोबार शुरू किया। एनएसई पर शेयर 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 134 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 90,340.65 करोड़ रुपए रहा।
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिल गया था। कुल 8,981 करोड़ रुपए के इस आईपीओ को 1.52 गुना अभिदान मिला। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 129-136 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।
एमसीएल इस साल शेयर बाजार में उतरने वाली कोल इंडिया की तीसरी सहायक कंपनी है। कोल इंडिया जनवरी में पहले ही भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को सूचीबद्ध कर चुकी है, जबकि सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड का आईपीओ मार्च में आया था।