RBI ने बढ़ाया Repo Rate, FD वालों की बल्ले-बल्ले! Bajaj Finance ने बढ़ाई ब्याज दरें

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 01:06 PM

rbi hikes repo rate windfall for fd holders

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के तुरंत बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के निवेशकों के लिए बेहद शानदार खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी और अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी फिक्स्ड

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के तुरंत बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के निवेशकों के लिए बेहद शानदार खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी और अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 15 से 40 बेसिस पॉइंट्स (0.15% से 0.40%) तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी द्वारा की गई यह बढ़ोतरी 7 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं। 

कितनी बढ़ी FD की ब्याज दरें?

रेगुलर डिपॉजिटर

बजाज फाइनेंस में नया डिपॉजिट करने वाले रेगुलर डिपॉजिटर अब 31 से 60 महीने की अवधि के लिए सालाना 7.75% तक का ब्याज (क्युमुलेटिव आधार पर) पा सकते हैं, जो पहले सालाना 7.40% था। 12 से 17 महीने की अवधि के लिए ब्याज दरें सालाना 6.60% से बढ़कर 6.80% हो गई हैं और 18 से 30 महीने की अवधि के लिए ये सालाना 6.85% से बढ़कर 7.00% हो गई हैं।

सीनियर सिटीजन

सीनियर सिटीजन के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें रेगुलर डिपॉजिटर की तुलना में 0.40% अतिरिक्त ब्याज मिल सकता है, जो पहले 0.35% था। सीनियर सिटीजन की नई जमा राशि पर 31 से 60 महीने के लिए सालाना 8.15% तक ब्याज मिलेगा, जो पहले सालाना 7.75% था। 12 से 17 महीने के लिए दरें अब सालाना 7.20% हैं, और 18 से 30 महीने के लिए दरें सालाना 7.40% हैं
  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!