Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Jul, 2023 03:45 PM
आरबीआई ने ये जानकारी दी है कि 19 मई 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने के ऐलान के बाद से 30 जून 2023 तक बैकिंग सिस्टम में 2.72 लाख करोड़ रुपए के 2000 रुपए के नोट वापस लौट चुके हैं। आरबीआई ने कहा अब केवल 84,000 करोड़ रुपए के ही 2,000 रुपये के नोट...
बिजनेस डेस्कः आरबीआई ने ये जानकारी दी है कि 19 मई 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने के ऐलान के बाद से 30 जून 2023 तक बैकिंग सिस्टम में 2.72 लाख करोड़ रुपए के 2000 रुपए के नोट वापस लौट चुके हैं। आरबीआई ने कहा अब केवल 84,000 करोड़ रुपए के ही 2,000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में बचे हैं।
आरबीआई ने बताया कि बैंकों से जो डेटा हासिल हुआ है उसके मुताबिक 19 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक कुल 2.72 लाख करोड़ रुपए के वैल्यू के 2000 रुपए के नोट्स बैकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं और अब केवल 0.84 लाख करोड़ यानि 84,000 करोड़ रुपए के वैल्यू के नोट ही सर्कुलेशन में वापस बचे हैं। 30 सितंबर 2023 इन नोटों को एक्सचेंज या जमा करने की आखिरी तारीख है।