Currency Market: डॉलर के मुकाबले रुपए में जबरदस्त उछाल, सात महीने में पहली बार 93 के पार

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 02:43 PM

rupee rises above the 93 per us dollar mark first time in seven months

घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के दम पर शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान रुपया 50 पैसे तक मजबूत होकर 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर निकल गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के दम पर शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान रुपया 50 पैसे तक मजबूत होकर 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर निकल गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा एआई से जुड़े शेयरों की तेजी थमने के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की जोरदार लिवाली के चलते रुपए को मजबूती मिल रही है। 

आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले दो सप्ताह के दौरान भारतीय शेयरों में 84,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 93.25 पर खुला और अपनी बढ़त को आगे बढ़ाते हुए दिन के उच्चतम स्तर 92.82 को छू गया। यह 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 के स्तर से ऊपर चढ़ा, जब यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.83 पर बंद हुआ था। 

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 93.32 पर बंद हुआ था। मौजूदा सत्र की 50 पैसे की बढ़त के साथ, रुपए ने पिछले लगातार पांच सत्रों में लगभग 1.4 प्रतिशत की तेज मजबूती दर्ज की है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!