ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार बंदः सेंसेक्स 1196 अंक की तेजी के साथ 75,418 और निफ्टी 22,967 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 May, 2024 03:38 PM

stock market closed at all time high bse rose by 1196 points

शेयर मार्केट आज (23 मई) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1196 अंक की तेजी के साथ 75,418 के स्तर वहीं निफ्टी भी 369 अंक चढ़ा है, ये 22,967 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 4 शेयरों में गिरावट है...

बिजनेस डेस्कः शेयर मार्केट आज (23 मई) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1196 अंक की तेजी के साथ 75,418 के स्तर वहीं निफ्टी भी 369 अंक चढ़ा है, ये 22,967 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 4 शेयरों में गिरावट है और 26 में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स ने 75,435 का हाई बनाया है। इससे पहले सेंसेक्स का हाई 75,124 था जो उसने 9 अप्रैल को बनाया था। वहीं निफ्टी ने 22,978 का लेवल छुआ। इससे पहले निफ्टी का हाई 22,794 था।

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग और ऑटो शेयरों में है। निफ्टी के बैंक और ऑटो इंडेक्स में करीब 2% की तेजी है। आईटी और रियल्टी इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं मेटल और फार्मा शेयरों में गिरावट है। मेटल इंडेक्स 0.32% और फार्मा 0.48% नीचे है।

शेयर बाजार में तेजी के 4 कारण

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को, जैसे ही BJP रिकॉर्ड संख्या को छुएगी, शेयर बाजार भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। इस बयान का पॉजिटिव असर बाजार पर दिख रहा है।
  • RBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2,10,874 करोड़ रुपए के सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी दी है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में RBI ने सरकार को 87,416 करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया था। यानी, ये पिछले साल से 1.23 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।
  • विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सेलर बने हुए हैं, लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर उपलब्ध अंतरिम आंकड़ों के अनुसार 22 मई, 2024 को FIIs ने 686.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि DIIs ने 961.91 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • LT, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, रिलायंस के शेयरों में तेजी के कारण सेंसेक्स चढ़ा है। LT और एक्सिस बैंक के शेयर करीब 3% की तेजी है। ICICI बैंक, HDFC बैंक और रिलायंस के शेयरों में करीब 1% की तेजी है।
     

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!