जनवरी-सितंबर में चाय निर्यात 10% घटकर 13.7 करोड़ किलोग्राम पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Dec, 2021 01:41 PM

tea exports down 10 to 137 million kg in jan september

वर्ष 2021 की जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारत से चाय निर्यात लगभग 10 प्रतिशत घटकर 13.7 करोड़ किलोग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान विदेशी बाजारों में भारतीय चाय के लिए ऊंची कीमत हासिल हुई। चाय बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने एक साल पहले इसी...

कोलकाताः वर्ष 2021 की जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारत से चाय निर्यात लगभग 10 प्रतिशत घटकर 13.7 करोड़ किलोग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान विदेशी बाजारों में भारतीय चाय के लिए ऊंची कीमत हासिल हुई। चाय बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने एक साल पहले इसी अवधि में 15.3 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया था। 

उद्योग जगत के सूत्रों ने कहा कि निर्यात की मात्रा में गिरावट मुख्य रूप से कार्गो कंटेनरों की अनुपलब्धता के कारण हुई। वर्ष 2021 के पहले नौ महीनों के दौरान निर्यात का कुल मूल्य 3,764.69 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,637.13 करोड़ रुपए था। सूत्रों ने कहा कि निर्यात में गिरावट के बावजूद ऊंची कीमत की वजह से प्राप्ति अधिक रही है। रूस, यूक्रेन और कजाकिस्तान सहित सीआईएस देशों ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष की जनवरी-सितंबर अवधि के दौरान तीन करोड़ 18.7 लाख किलोग्राम भारतीय चाय का आयात किया, जो कि वर्ष 2020 के इन्हीं महीनों में तीन करोड़ 83.7 लाख किलोग्राम के आयात से कम है। 

समीक्षाधीन अवधि में ईरान को निर्यात भी दो करोड़ 63.9 लाख किलोग्राम से घटकर एक करोड़ 82.6 लाख किलोग्राम रह गया। पड़ोसी देश, चीन ने वर्ष 2021 के पहले नौ महीनों में 44.7 लाख किलोग्राम भारतीय चाय का उठान किया जो पिछले साल की समान अवधि में 76.3 लाख किलोग्राम था। संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और जर्मनी ने क्रमशः एक करोड़ 3.4 लाख किग्रा, एक करोड़ 8.3 लाख किग्रा और 67 लाख किग्रा का आयात किया। इन देशों ने वर्ष 2020 की तुलना में इस साल जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारत से अधिक चाय खरीदी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!