नई ऊंचाई छूने के बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 203 अंक टूटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Jun, 2024 03:35 PM

the market closed in red bse fell 203 points to the level of 76 490

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 203 अंकों की गिरावट के साथ 76,490 के स्तर जबकि निफ्टी भी 30 अंक टूटा, ये 23,259 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 203 अंकों की गिरावट के साथ 76,490 के स्तर जबकि निफ्टी भी 30 अंक टूटा, ये 23,259 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स 386 अंक चढ़कर 77079 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी भी 121 अंकों की तेजी के साथ 23,411 के रिकॉर्ड हाई पर था।

बाजार के बढ़ने के कारण

  • नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद केंद्र सरकार को लेकर अब ज्यादा स्पष्टता आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाई है। इसलिए, सेंसेक्स 77079 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है।
  • 12 जून को मई महीने की महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि रिटेल महंगाई अप्रैल के 4.83% से घटकर 4.80% पर आ जाएगी। महंगाई का कंट्रोल में रहना शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है।
  • रिलायंस, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर बाजार को चढ़ाने में टॉप कॉन्ट्रीब्यूटर्स है। इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा बाजार को नीचे खींच रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही थी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। डाओ जोंस में 87 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और यह 38799 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 40 अंकों की गिरावट रही। यह 17133 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 6 अंक नीचे 5346 पर बंद हुआ है।

7 जून को सेंसेक्स 76,795 ने ऑलटाइम हाई बनाया था

रिजर्व बैंक के GDP अनुमान बढ़ाने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी, 7 जून को सेंसेक्स 76,795 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1,618 अंक की बढ़त के साथ 76,693 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 23,320 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 468 अंक की बढ़त के साथ 23,290 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का ऑलटाइम क्लोजिंग हाई है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही। M&M का शेयर सबसे ज्यादा 5.83% चढ़ा है। वहीं आईटी कंपनी विप्रो और टेक महिंद्रा में करीब 5% की तेजी रही। टाटा स्टील, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर करीब 4% चढ़े हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!