Consumer News: टमाटर, खाद्य तेल और LPG ने बिगाड़ा जायका, महंगी हुईं शाकाहारी और मांसाहारी थाली

Edited By Updated: 09 May, 2026 03:40 PM

tomato edible oil and lpg spoil the taste plates become expensive

अप्रैल महीने में घर पर बनने वाली शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की थालियां महंगी हो गईं। क्रिसिल इंटेलीजेंस की मासिक ‘रोटी राइस रेट’ (RRR) रिपोर्ट के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर थाली की लागत में करीब 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके पीछे टमाटर,...

बिजनेस डेस्कः अप्रैल महीने में घर पर बनने वाली शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की थालियां महंगी हो गईं। क्रिसिल इंटेलीजेंस की मासिक ‘रोटी राइस रेट’ (RRR) रिपोर्ट के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर थाली की लागत में करीब 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके पीछे टमाटर, वनस्पति तेल और LPG सिलेंडर की कीमतों में उछाल मुख्य वजह रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में खेती का रकबा घटने से टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ, जिससे इसकी कीमतों में 38% की तेज बढ़ोतरी हुई। वहीं, वैश्विक सप्लाई दबाव के चलते वनस्पति तेल और LPG सिलेंडर भी 7-7% महंगे हो गए।

क्रिसिल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर पुष्न शर्मा ने कहा कि खाद्य सामग्री और ईंधन की बढ़ती लागत का सीधा असर घर की रसोई पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की कीमतों में बढ़ोतरी इसी कारण हुई है।

आने वाले महीनों में और बढ़ सकते हैं दाम

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जुलाई और अगस्त के दौरान टमाटर की कीमतों में और तेजी आ सकती है। गर्मियों में कम बुवाई, कमजोर बाजार संकेत और उत्तर भारत के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में हीटवेव की आशंका इसके प्रमुख कारण बताए गए हैं।

प्याज भी कर सकती है परेशान

क्रिसिल ने प्याज की कीमतों को लेकर भी चिंता जताई है। इस साल रबी फसल के उत्पादन में 4 से 6% तक गिरावट का अनुमान है, जिससे आने वाले समय में प्याज के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं।

दालों में राहत की उम्मीद

हालांकि, दालों की कीमतों में नरमी रहने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आयात के अनुकूल हालात, सरकार द्वारा बफर स्टॉक जारी करना और बाजार में लगातार आपूर्ति बने रहने से दालों की उपलब्धता पर्याप्त रहने की उम्मीद है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!