फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 04:30 AM

famous actor pradeep rawat passes away

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 
PunjabKesari
'महाभारत' के अश्वत्थामा और फिल्मों के खूंखार विलेन
प्रदीप सिंह रावत ने मशहूर धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर अपनी एक खास पहचान बनाई थी। हिंदी सिनेमा में उन्हें उनके दमदार नकारात्मक (विलेन) किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों 'गजनी' और 'लगान' के साथ-साथ 'सरफरोश' में भी यादगार भूमिकाएं निभाई थीं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के अलावा अन्य भाषाओं के सिनेमा में भी योगदान दिया।

PunjabKesari
नेपाली फिल्मों में भी छोड़ी अपनी छाप
प्रदीप सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाली फिल्मों में भी योगदान दिया था। उन्होंने निर्देशक चंद्र पंत की फिल्म 'आबात आमा' और 'ह्रस्व दीर्घ' में अभिनय किया था। उन्होंने अभिनेत्री विपना थापा के साथ नेपाली फिल्म 'आबात आमा' और 'आबात आमा-2' में भी काम किया था।

PunjabKesari
इंडस्ट्री में शोक की लहर'
उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लगान' फिल्म में रावत के सह-कलाकार रहे यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी। शर्मा ने लिखा, ''प्रदीप रावत, गजनी के हमारे देवा और लगान के कलाकार को श्रद्धांजलि।'' उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और दो बच्चे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!