अमेरिकी कारोबारियों को भारतीय मसालों पर शुल्क छूट की उम्मीद

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 12:48 PM

us traders expect tariff concessions on indian spices

अमेरिका के मसाला कारोबारी भारत के साथ व्यापार समझौते के तहत भारतीय मसालों पर शुल्क से छूट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि अमेरिकी उपभोक्ताओं को ये मसाले उचित कीमतों पर उपलब्ध होते रहें। अमेरिका हर साल भारत से करीब 70 करोड़ डॉलर

वाशिंगटनः अमेरिका के मसाला कारोबारी भारत के साथ व्यापार समझौते के तहत भारतीय मसालों पर शुल्क से छूट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि अमेरिकी उपभोक्ताओं को ये मसाले उचित कीमतों पर उपलब्ध होते रहें। अमेरिका हर साल भारत से करीब 70 करोड़ डॉलर मूल्य के मसालों का आयात करता है और आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच मसालों के व्यापार के अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 

'अमेरिकन स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन' (ए.एस.टी.ए.) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सी.ई.ओ.) डोनाल्ड प्रैट ने कहा, ''हमें सरकार से मसालों पर शुल्क छूट का समर्थन जारी रखने की उम्मीद है। इसलिए हम आशा करते हैं कि दोनों देश मसालों की अमेरिका में आपूर्ति जारी रखने के लिए हरसंभव बेहतर कदम उठाएंगे।'' भारत में मसाला कारोबार को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में कारोबारी साझेदारी विकसित करने के प्रयासों के तहत ए.एस.टी.ए. तथा अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इंडिया हाउस में मसाला कारोबारियों की बैठक आयोजित की। 

प्रैट ने कहा कि भारत, अमेरिका को मसालों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। इसके अलावा वियतनाम, इंडोनेशिया और चीन भी अमेरिका को मसालों की आपूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मसालों का बाजार आगे और बढ़ने की संभावना है क्योंकि उपभोक्ता विभिन्न मसालों के स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में जान रहे हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि अमेरिका को भारत का मसाला निर्यात साल-दर-साल बढ़ता रहा है। 

उन्होंने कहा, ''हमारे पास यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि आने वाले वर्षों में भी इसमें और वृद्धि जारी रहेगी।'' भारतीय दूतावास ने भारतीय मसालों को बढ़ावा देने के लिए एक स्वागत समारोह भी आयोजित किया। एएसटीए की कार्यकारी निदेशक लॉरा शुमोव ने कहा कि उनका संगठन भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम करता है और उम्मीद है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता नए कारोबारी संबंध बनाने के लिए और अवसर उपलब्ध कराएगा।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!