अवैध रेहड़ी और फड़ी लगाने वाले 48 लोग गिरफ्तार

Edited By pooja verma,Updated: 18 Sep, 2019 02:52 PM

48 people arrested for illegal hawkers and traffickers

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में अवैध फड़ी और रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसा है।

चंडीगढ़ (सुशील\राय ) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में अवैध फड़ी और रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसा है।  शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाने के बाद 48 अवैध रेहड़ी और फड़ी वालों के खिलाफ धारा 183 (रास्ते में बांधा पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। मार्कीट और सड़क किनारे अवैध रेहड़ी और फड़ी लगाने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा केस इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। 

 

इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने आठ, मनीमाजरा थाना पुलिस ने पांच, सैक्टर-3, सैक्टर-11, मौलीजागरां और सैक्टर-36 थाना पुलिस ने चार-चार, सैक्टर-17 थाना पुलिस ने तीन, सारंगपुर थाना पुलिस ने एक, सैक्टर-19 थाना पुलिस ने दो, सैक्टर-26 थाना पुलिस ने तीन, आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने दो, 

 

सैक्टर-49 थाना पुलिस ने एक, सैक्टर-31 थाना पुलिस ने दो, सैक्टर-34 थाना पुलिस ने तीन, सैक्टर-39 थाना पुलिस ने एक और मलोया थाना पुलिस ने एक फड़ी लगाने वाले को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने अवैध रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को जमानत पर छोड़ दिया।

 

अतिक्रमण हटाए, किए चालान
चंडीगढ़ नगर निगम ने आज शहर की कई मार्कीट्स व सड़क के किनारों से अवैध वैंडर्स हटाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। निगमायुक्त के.के. यादव के निर्देशों में निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने सैक्टर 19, 20, 32, 45, 44, 35, 22, 15 और शहर के अन्य हिस्सों से अभियान चलाना और अवैध वैंडर्स को हटाया। 

 

इनमें रेहड़ी फड़ी और फूड कार्ट, कपड़े, जूते आदि के विक्रेताओं शामिल हैं। इस अभियान के दौरान निगम ने 77 लोगों के चालान किए गए। टीम ने उनके सामान को भी जब्त कर लिया। आयुक्त ने निगम के इन्फोर्समैंट विंग को नियमित आधार पर इस प्रकार के अभियान चलाने और पूरे शहर में अवैध वैंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!