सेंट कबीर स्कूल ने निकाला ड्रॉ, अभिभावकों ने उठाई ऊंगली और स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 08:01 PM

admission alert   draw for admissions at st  kabir school

शहर के स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। जिसके चलते शहर के नामी प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए ड्रा प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को सेंट कबीर स्कूल सैक्टर-26 में  नर्सरी की 90 सीटों के लिए ड्रा निकाला गया।

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला) : शहर के स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। जिसके चलते शहर के नामी प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए ड्रा प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को सेंट कबीर स्कूल सैक्टर-26 में  नर्सरी की 90 सीटों के लिए ड्रा निकाला गया। जो मात्र पंद्रह मिनट भीतर ही सम्पन्न हो गया, इसी बीच कुछ अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रशासन द्वारा ड्रा प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए इस प्रक्रिया को फैक बताया। 


अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके बच्चों के नाम की पर्ची स्कूल प्रशासन द्वारा इस ड्रा बॉक्स में नहीं डाली गई है। इस मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के सब्जैक्ट एक्सपर्ट सुनील व सेंट कबीर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर गुरप्रीत बक्शी ने सभी अभिभावकों के शक को दूर करने के लिए हर अभिभावक से ड्रा बॉक्स से उनके बच्चे के नाम की पर्ची निकलवाई और उन्हें यकीन दिलवाया कि ड्रा प्रक्रिया में बिल्कुल पारदर्शिता रखी गई थी। जहां एक और ड्रा में बच्चे का नाम ना आने के चलते कुछ अभिभावक मायूस नजर आ रहे थे वहीं कई अभिभावकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। 

1,165 बच्चों के अभिभावकों के हाथ लगी निराशा 
सेंट कबीर स्कूल-26 में जनरल कैटेगरी के लिए 35 सीटों पर लक्की ड्रा के जरिए बच्चों को दाखिला दिया गया। हालांकि यहां एक सीट के लिए 34 बच्चों के बीच मुकाबला देखा गया। जनरल कैटेगरी के लिए 1200 आवेदन जमा किए गए थे। वहीं 1,165 बच्चों के अभिभावकों के हाथ निराशा ही लगी। अभिभावकों के चेहरे पर साफ निराशा के भाव झलक रहे थे। अब जिन बच्चों का ड्रा में नाम सामने आया है, उन्हें फीस जमा कर एडमिशन लेनी होगी। 

पहले से 55 सीटें थी विकिान्न कैटेगरी में रिजर्व
स्कूल प्रबंधन की ओर से पहले ही कुल 90 में से 55 सीटों को सिबलिंग, सिख कम्युनिटी और एल्युमनी कैटेगरी में रिजर्व कर दिया गया था। इसके तहत स्कूल इम्प्लाइज से लेकर स्कूल के एल्युमनी रहे अभिभावकों को ही एडमिशन दिया जाएगा। इस कारण इन सीटों के लिए कोई ड्रा नहीं निकाला गया। 

किस कैटेगरी में कितनी सीटें थी रिजर्व
सिबलिंग    -       31
सिख         -       14
एल्युमनी   -        10 

शहर के अन्य स्कूलों की ड्रा डेट 
स्कूल                                                 क्लास                  सीटें                     ड्रा डेट
कॉर्मल कान्वैंट स्कूल सैक्टर-9                 एलकेजी              120                       25 जनवरी
सेंट एनिस सैक्टर-32                             एलकेजी               200                       25 जनवरी
सेंट जोन सैक्टर-26                               यूकेजी                 160                       25 जनवरी
सेक्रेड हार्ट सेक्टर-2                                एलकेजी               160                       25 जनवरी
स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल सैक्टर-26                केजी                    400                        22 जनवरी
दिल्ली पब्लिक स्कूल सैक्टर-40               नर्सरी                 150                        18 जनवरी
गुरुकुल ग्लोबल स्कूल आई.टी पार्क           प्री-नर्सरी              54                          20 जनवरी

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!