PG अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सील किये 5 सैक्टरों के पी.जी.

Edited By pooja verma,Updated: 29 Feb, 2020 11:04 AM

after the pg fire the administration sealed the pg of 5 sectors

सैक्टर-32 के पी.जी. अग्निकांड के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की शहर में  अवैध पी.जी. के खिलाफ ड्राइव जारी है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सैक्टर-32 के पी.जी. अग्निकांड के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की शहर में  अवैध पी.जी. के खिलाफ ड्राइव जारी है। शुक्रवार को भी चैकिंग अभियान जारी रहा। साथ ही विभाग ने पांच सैक्टरों में पांच पी.जी. सील कर दिए। इनके खिलाफ सीलिंग आर्डर जारी किए गए थे, जिसके चलते ही ये कार्रवाई गई, जबकि दो पी.जी. वीरवार को ही विभाग ने सील कर दिए थे। 

 

इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से निर्देश मिले हैं कि एस.डी.एम. के पास अवैध पी.जी. को लेकर जितने भी केस पैंडिंग पड़े हैं, उन पर जल्द ही निपटारा किया जाए। यही कारण है कि विभाग ने इन के खिलाफ सीलिंग आर्डर जारी किए थे। एस.डी.एम. की अगुवाई में एरिया वाइज टीमें गठित की गई हैं। 

 

23 लोगों ने भेजी है शिकायत 
विभाग ने पी.जी. से संबंधित शिकायतें लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी रखा है, जिस पर लोग अपने-अपने एरिया में अवैध रूप से चल रहे पी.जी. के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं। विभाग के पास काफी शिकायतें आ रही हैं, जिन्हें अब एस.डी.एम. द्वारा गठित की गई टीमें  जाकर चैक कर रही है। 

 

शुक्रवार को भी विभाग ने इस पर शिकायतें लेनी जारी रखी, जबकि इससे पहले सिर्फ वीरवार तक ही इसे ऑपरेट करने का फैसला लिया गया था। शुक्रवार को 23 लोगों ने अपने एरिया में अवैध पी.जी. के खिलाफ शिकायत दी। इनमें साऊथ से 13, सैंटर से 5 और ईस्ट से 5 शिकायतें आई हैं। 


 

यहां किए सील 
जिन सैक्टरों में विभाग ने ड्राइव चलाकर पीजी सील किए हैं, उनमें हाऊस नंबर 3839 सैक्टर-32, हाऊस नं. 1266 सैक्टर-34, हाऊस नं. 2558 सैक्टर-37, हाऊस नं. 1231 सैक्टर-21 और हाऊस नं. 206 सैक्टर-20 के पी.जी. शामिल हैं। इन सैक्टरों में ही अधिकतर पी.जी. चल रहे हैं, जिनके खिलाफ विभाग सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!