Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Jan, 2019 12:53 PM
पिछले दिनों पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुर्दे की पथरी का ईलाज करने के लिए छोटा सा ऑप्रेशन किया था।
चंडीगढ़ : पिछले दिनों पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुर्दे की पथरी का ईलाज करने के लिए छोटा सा ऑप्रेशन किया था। इस ऑप्रेशन के बाद मुख्यमंत्री आज आम चैकअप लिए पी.जी.आई. पहुंचे हुए हैं।
उस दौरान उनकी सर्जरी सफल रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक कैप्टन गुर्दे की पथरी के कारण काफी तकलीफ में थे। इसको जल्दी से जल्दी निकाला जाना चाहिए था। डॉक्टरों की टीम ने 40 मिनट के लंबे ऑप्रेशन के बाद यह पथरी निकली थी।