ट्रैस नहीं हो पा रहीं गुम हुई आंसरशीट्स, 2015 में हुआ था कुछ ऐसा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 May, 2018 09:27 PM

answer sheet are steel lost

सी.बी.एस.ई. द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम हर साल मई के अंत में घोषित कर दिया जाता है लेकिन इस बार मैथ्स की आंसरशीट्स का बंडल गायब हो जाने से चंडीगढ़ के 33 छात्रों का भविष्य संकट में है।

चंडीगढ़ (रोहिला): सी.बी.एस.ई. द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम हर साल मई के अंत में घोषित कर दिया जाता है लेकिन इस बार मैथ्स की आंसरशीट्स का बंडल गायब हो जाने से चंडीगढ़ के 33 छात्रों का भविष्य संकट में है।

 

 इन 33 छात्रों के परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि सी.बी.एस.ई. से लेकर पुलिस व शिक्षा विभाग तक अभी गुम आंसरशीट्स को ट्रैस नहीं कर पाए हैं। 

 

बता दें कि इससे पहले भी सी.बी.एस.ई. का परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले आंसरशीट्स गायब हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2015 में ग्रेटर नोएडा में सी.बी.एस.ई. की 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन की आंसरशीट्स का बंडल गायब हो गया था। 

 

उस समय बोर्ड ने उन छात्रों का परिणाम रोक दिया था, जिनकी आंसरशीट्स गायब हुई थीं। बाकी छात्रों का परिणाम समय पर घोषित कर दिया गया था और छात्रों को उनकी परफार्मैंस को देखकर उन्हें माक्र्स दे दिए गए थे। 

 

मध्यप्रदेश में भी आंसरशीट्स गायब
मैथ्स का पेपर कई जगह लीक हो जाने के चलते सी.बी.एस.ई. द्वारा देशभर के कुछ सैंट्र्स पर दोबारा पेपर लिया गया था। वर्ष-2018 में आोजित की गई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में दोनों ही कक्षाओं के दो पेपर लीक हो जाने के चलते दोबारा लिए गए थे। जहां दसवीं कक्षा का मैथ्स का पेपर लीक हुआ था, वहीं 


12वीं का इकॉनोमिक्स का पेपर भी लीक होने के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके चलते दोनों पेपरों को दोबारा आयोजित किया गया था। सूत्रों के अनुसार यहां 10वीं की मैथ्स की आंसशीट्स गायब हुई हैं तो मध्यप्रदेश में 12वीं के इकॉनोमिक्स के पेपर की आंसरशीट्स का बंडल गायब हो गया है।

 

फिर पहुंची एस.आई.टी.
गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैंकेंडरी स्कूल से जब से आंसरशीट्स गायब हुई हैं, तब से हर रोज स्कूल में पुलिस और एस.आई.टी. का आना-जाना लगा हुआ है। वीरवार को भी स्कूल में एस.आई.टी. जांच के लिए पहुंची और सभी शिक्षकों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार एस.आई.टी. ने सभी शिक्षकों से लिखित में बयान लिए हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!