Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2018 07:39 PM
सहारनपुर से नशीले इंजैक्शन लाकर ट्राइसिटी में बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने सैक्टर-43 स्थित सी.टी.यू. वर्कशॉप के पीछे दबोच लिया।
चंडीगढ़़(सुशील) : सहारनपुर से नशीले इंजैक्शन लाकर ट्राइसिटी में बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने सैक्टर-43 स्थित सी.टी.यू. वर्कशॉप के पीछे दबोच लिया। आरोपी की पहचान सैक्टर 43 निवासी जसकरण सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 140 नशीले इंजैक्शन मिले। आरोपी ने बताया कि वह एक इंजैक्शन 200 से 300 रुपए में बेचता है।
सैक्टर-36 थाना पुलिस ने जसकरण के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सैक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोत सिंह ने बताया कि यू.पी. से एक युवक नशीले इंजैक्शन लेकर सैक्टर-43 आ रहा है। इस पर पुलिस ने सैक्टर-43 सी.टी.यू. वर्कशॉप के पीछे नाका लगाया और आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी जसकरण सिंह ने बताया कि वह नशीले इंजैक्शन सहारनपुर से लेकर आया है।