Edited By Priyanka rana,Updated: 04 Nov, 2018 12:51 PM
दिल्ली से प्रतिबंधित इंजैक्शन लेकर नवांशहर ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने सैक्टर-43 बस स्टैंड के पास पकड़ लिया।
चंडीगढ़(सुशील) : दिल्ली से प्रतिबंधित इंजैक्शन लेकर नवांशहर ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने सैक्टर-43 बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। तस्कर की पहचान होशियारपुर निवासी गुरदेव राम के रूप में हुई। उसके बैग से 600 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया।