यूको बैंक व लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला भगौड़ा गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Dec, 2018 08:59 AM

arrest

पुलिस ने यूको बैंक की खरड़ तथा नयागांव ब्रांच तथा हरियाणा के पिहोवा के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले भगौड़े आरोपी करनवीर सिंह निवासी यमुना अपार्टमैंट्स, खरड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस ने यूको बैंक की खरड़ तथा नयागांव ब्रांच तथा हरियाणा के पिहोवा के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले भगौड़े आरोपी करनवीर सिंह निवासी यमुना अपार्टमैंट्स, खरड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने भगौड़ा करार दिया था। 

आरोपी के खिलाफ 16 अगस्त, 2017 को पुलिस स्टेशन नयागांव में केस दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपी करनवीर सिंह के खिलाफ पंजाब के अन्य भी कई जिलों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पैक्टर लखविन्द्र सिंह ने ए.एस.आई. अवतार सिंह के साथ आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलीभगत करके शिकायतकर्ता सतपाल सिंह निवासी पिहोवा (हरियाणा) के साथ 1 करोड़ 35 लाख रुपए की ठगी की थी। यह पैसा उसने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 15 ड्रॉफ्ट 9-9 लाख रुपए प्रति व्यक्ति से हासिल करके यूको बैंक खरड़ तथा नयागांव में जमा करवाया था।

एक महिला भी शामिल : 
पुलिस का कहना है कि इस करोड़ों रुपयों की ठगी में एक महिला का नाम भी सामने आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यूको बैंक से 3 करोड़ 65 लाख की ठगी :
करनवीर सिंह ने करीब पांच वर्ष पहले जाली कागजात पर बैंक लोन करवा कर गाडिय़ां फाइनांस करवाकर यूको बैंक खरड़ व नयागांव के साथ भी 3 करोड़ 65 लाख रुपए की ठगी मारी थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!